IND vs BAN टी20 लाइव: कहाँ और कैसे देखें एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबला

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान को एक तनावपूर्ण मैच में हराने के बाद भारतीय टीम एशिया कप सुपर 4 चरण के अगले मुकाबले में बुधवार, 24 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम के लिए यह मैच आसान माना जा सकता है, लेकिन दबाव कम नहीं होगा। दोनों टीमों की नजरें खास तौर पर स्पिन गेंदबाज़ों पर टिकी रहेंगी, क्योंकि पिच की परिस्थितियाँ स्पिनरों के लिए मददगार मानी जा रही हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा साफ़ तौर पर भारी है—दोनों टीमों के बीच खेले गए 17 टी20 मुकाबलों में से भारत ने 16 में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक बार सफलता मिली है। ऐसे में यह मुकाबला भी एकतरफा होने की संभावना है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, और बांग्लादेश को कम आंकना भूल होगी।

वनडे विश्व कप 2015 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा को संदेह का लाभ देते हुए ‘नॉट आउट’ करार देने के बाद से दोनों टीमों के मुकाबले तनाव से भरे रहे हैं। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से भारत के बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध भी तनावपूर्ण रहे हैं। बीसीसीआई ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश में होने वाली सफेद गेंद की शृंखला भी 2026 तक स्थगित कर दी। कागजों पर बांग्लादेशी टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती और सूर्यकुमार यादव की टीम एक और शानदार जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन इस प्रारूप में कुछ भी कयास लगाना संभव नहीं है और बांग्लादेश के स्पिनर बेहतर प्रदर्शन करके पासा पलट भी सकते हैं। यहां एशिया कप सुपर 4 राउंड के चौथे मुकाबले यानी भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। यहां दिए गए गए स्कोरकार्ड के जरिए लाइव स्कोर भी देखा जा सकता है।

भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच कब होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच बुधवार, 24 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस कितने बजे किया जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच कहां खेला जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच का भारत में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच को भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
    एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच को भारत में सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
भारत बनाम बांग्लादेश से जुड़े रोचक आंकड़े
  • फखर जमान का विकेट लेने के साथ ही हार्दिक पंड्या युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब वह अर्शदीप सिंह के शतक से सिर्फ तीन विकेट पीछे हैं।
  • मुस्तफिज़ुर रहमान बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में शाकिब अल हसन के साथ बराबरी पर हैं। मुस्तफिजुर अगर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ देते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट तक पहुंचने वाले चौथे गेंदबाज बन जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here