वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड: विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान को किया पीछे!

0

नई दिल्ली: 24 सितंबर 2025 को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले गए तीन यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 68 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए, जिससे इंडिया अंडर-19 टीम ने बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी। उनकी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में 300 रन का मजबूत स्कोर बनाया। वैभव के अलावा, विहान मल्होत्रा ने भी 74 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। बिहार के ताजपुर में 27 मार्च 2011 को जन्में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 10 युवा वनडे मैचों में 39 छक्के लगाकर उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्मुक्त चंद की ही अगुआई में 26 अगस्त 2012 को भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उन्मुक्त चंद ने 21 मैचों में 38 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी को यह उपलब्धि हासिल करने में केवल 10 पारियां लगीं। वैभव सूर्यवंशी ने अब युवा वनडे में 540 रन बनाए हैं, जिनमें से एक-चौथाई से ज्यादा (26%) रन बाउंड्री से आए हैं। उनके नाम वर्तमान में 41 छक्के हैं। भारतीयों में, वैभव सूर्यवंशी और उन्मुक्त चंद के बाद, युवा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के यशस्वी जायसवाल के नाम हैं। भारतीय टीम में अब एक स्थापित नाम बन चुके जायसवाल ने 2018 से 2020 के बीच खेले गए 27 मैचों में 30 छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी के नाम पहले से ही दर्ज हैं ये रिकॉर्ड
  • महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा और साथ ही सबसे कम उम्र के शतकवीर भी बने।
  • समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी असाधारण उपलब्धियों से पहले ही इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने महज 52 गेंदों में सबसे तेज युवा वनडे शतक भी जड़ा, जिससे उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। इसी पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के (10) लगाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।कामरान अकमल ने 2019 में 53 गेंदों में शतक बनाया था।
  • वैभव सूर्यवंशी 13 साल और 188 दिन की उम्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए। उन्होंने चेन्नई में पहले युवा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाकर युवा स्तर पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।
  • वह तूफानी शतक इस स्तर पर अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक है, जो इंग्लैंड के मोईन अली से 2 गेंद ही पीछे है। मोईन अली ने 56 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
युवा वनडे (अंडर-19 वनडे) में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी टीम अवधि मैच रन उच्चतम औसत 100s 50s
वैभव सूर्यवंशी भारत 2024-2025 10 540 143 54 1 3
उन्मुक्त चंद भारत 2011-2012 21 1149 122* 67.58 5 4
जवाद अबरार बांग्लादेश 2024-2025 24 769 130* 36.61 2 4
शाहजैब खान पाकिस्तान 2022-2024 24 1096 159 49.81 3 8
तौहीद हृदॉय बांग्लादेश 2017-2020 47 1622 123* 47.7 5 10
यशस्वी जायसवाल भारत 2018-2020 27 1386 114* 69.3 3 12
अज़ीज़ुल हकीम तमीम बांग्लादेश 2024-2025 24 853 103 47.38 1 6
अनामुल हक बिजॉय बांग्लादेश 2009-2012 38 1326 128 35.83 3 8
इसहाक मोहम्मद इंग्लैंड 2025-2025 8 327 104 46.71 1 1
अविष्का फर्नांडो श्रीलंका 2014-2017 39 1379 138 40.55 4 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here