एनएसटी न्यूज, भोपाल। रांची में 27 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की टीम रवाना हो गई। टीम को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वेस्ट ज़ोन के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति सदस्य मुमताज़ खान के साथ मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अर्जुनन मुरलीधर, एम पी राव, अमित गौतम, एस के प्रसाद और संदीप सिंह ने शुभकामनाएं दी। मध्य प्रदेश की टीम में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया था। 2024 में इस प्रतियोगिता में श्याम मिलान बिन्द, सुनील डावर, रोनाल्ड बाबू, अंशु पटेल, समरदीप गिल, अभिलाष सक्सेना और के एम् दीक्षा ने अपने-अपने इवेंट में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इस बार भी टीम की उम्मीदें इसी तरह की सफलता की हैं। टीम के सदस्य विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में भाग लेंगे। अधिकारी और कोच खिलाड़ियों के प्रदर्शन और अनुशासन को लेकर संतुष्ट हैं और उन्हें भरोसा है कि युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और तैयारी से पदक जीतकर मध्य प्रदेश की गौरवपूर्ण छवि बनाएंगे।


