25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

तामिया की वादियों में पहली बार गूंजेगी मैराथन

एनएसटी न्यूज, भोपाल: विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के तामिया में पहली बार मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही इस मैराथन के लिए देशभर से उत्साह देखने को मिला है। कुल 746 धावकों ने पंजीयन कराया है, जिनमें मध्यप्रदेश के अलावा अंडमान-निकोबार, आंध्रप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और चंडीगढ़ से प्रतिभागी शामिल हैं।

तामिया मैराथन की शुरुआत सुबह 7 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से होगी। इसमें 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ें आयोजित की जाएंगी। 21 किलोमीटर की मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग अलग-अलग केटेगरी में भाग लेंगे। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम स्थान पर 31 हजार रुपये, द्वितीय पर 21 हजार और तृतीय पर 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं 11 और 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य की विशेष व्यवस्था की गई है। मार्ग पर चार रेस्टिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहाँ धावकों को पानी और आराम की सुविधा मिलेगी। साथ ही मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इस मैराथन से तामिया की खूबसूरत घाटियों और प्राकृतिक सौंदर्य को देशभर में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles