25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, एशिया कप फ़ाइनल में अपराजेय बढ़त

दुबई. एशिया कप 2025 का रोमांचक मुक़ाबला शुक्रवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। यह एशिया कप का पहला सुपर ओवर रहा।  सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी की लेकिन अर्शदीप ने सिर्फ दो रन दिए और दो विकेट लिए । भारत के सामने आसान सा लक्ष्य था। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने उतरे और केवल एक गेंद पर तीन रन बना लिए। भारत ने यह मैच जीतकर फ़ाइनल में अपराजेय रिकॉर्ड के साथ जगह बनाई। रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जिसे वह इस टूर्नामेंट में पहले ही दो बार हरा चुका है।

ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों पर तेज़तर्रार 61 रन बनाए

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों पर तेज़तर्रार 61 रन बनाए। तिलक वर्मा 49 रन पर नाबाद लौटे जबकि संजू सैमसन (39) और अक्षर पटेल (21 नाबाद) ने अहम योगदान दिया। श्रीलंका के पांच गेंदबाज़ों को एक-एक विकेट मिला।

निसंका की शतकीय पारी

श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कड़ा मुकाबला किया। पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रन ठोक दिए और कुसल परेरा (58 रन) के साथ 127 रनों की साझेदारी कर दी। इस साझेदारी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में विकेट दिलाकर थोड़ी राहत दी, लेकिन निसंका ने आख़िरी तक टीम को जीत के क़रीब पहुंचा दिया।

अर्शदीप और हर्षित का कमाल

मैच के अंतिम ओवरों में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी की। अर्शदीप ने 19वें ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और श्रीलंका के लिए अंतिम ओवर में 12 रन छोड़े। निसंका आख़िरी ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद हर्षित ने कसा हुआ ओवर फेंका और मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles