महिला वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया 326 रन पर ऑलआउट:एश्ले गार्डनर का शतक

0

इंदोर। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम 49.3 ओवर में 326 रन पर ऑलआउट हो गई हैं। ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शतक लगाया। उन्होंने 83 बॉल पर 115 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और एक सिक्स शामिल रहा। उनके अलावा फोएबे लिचफील्ड 45, किम गर्थ 38, एलिस पैरी 33, ताहलिया मैक्ग्रा 26, कप्तान एलिसा हीली 19, सोफी मोलीन्युक्स 14, बेथ मूनी 12, एनाबेल सदरलैंड 5 और अलाना किंग ने 4 रन बनाए। डार्सी ब्राउन 1 र बनाकर नाबाद लौटीं।

न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु और जेस केर ने 3-3 विकेट झटके। एमेलिया केर और ब्री इलिंग ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने अब तक सबसे ज्यादा सात वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं। टीम 2 बार रनर-अप भी रही है। वहीं, न्यूजीलैंड एक बार 2000 में चैंपियन बनी थी।

दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

न्यूजीलैंड: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here