34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs WI: केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया शानदार शतक, 9 साल के सूखे का अंत

नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी जारी रखी है। उन्होंने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ केएल राहुल ने घरेलू मैदान पर शतक लगाने के लिए 9 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। उनका पहला और अब तक का एकमात्र घरेलू शतक 2016 में था। इसके बाद उन्हें 26 पारियों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उन्होंने भारत में अपना दूसरा टेस्ट शतक दर्ज कर लिया। साथ ही यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक भी साबित हुआ।

केएल राहुल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर शतक जड़ा था। यह वही मैच था जिसमें करुण नायर ने भी ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। उसके बाद अब अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत में उनके दूसरे शतक का गवाह बना है। केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मैच में उनके पास मौका है अपना पहला दोहरा शतक बनाने का भी।

विदेशी धरती पर केएल राहुल का जलवा जारी

राहुल ने अपने टेस्ट करियर में 11 में से 9 शतक विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। जिसमें से हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे पर उनके बल्ले से दो शतक निकले थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका जैसे देशों में भी वह शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 11 में से चार शतक इंग्लैंड, 2 शतक दक्षिण अफ्रीका, 2 शतक भारत और 1-1 शतक ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में लगाए हैं।

केएल राहुल ने साल 2025 में इंग्लैंड दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए और कुल 532 रन बनाए थे। शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर वह उस सीरीज के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल थे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद राहुल को पुनः ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका वे अब अच्छे से फायदा उठा रहे हैं और अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। इससे पहले उनकी बल्लेबाजी पोजीशन लेकर अनिश्चितता बनी रहती थी—कभी वे मिडिल ऑर्डर में खेलते थे तो कभी ओपनिंग करते थे। लेकिन अब वे भारतीय टेस्ट टीम के स्थायी ओपनर बन चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles