IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप शो: अभिषेक बिना रन लौटे, श्रेयस अय्यर भी रहे नाकाम

0

नई दिल्ली: इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रहे। हालिया एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रह चुके अभिषेक से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। घरेलू परिस्थितियों में भी उनका बल्ला शांत रहा, जिससे टीम की शुरुआत पर असर पड़ा और उनके इस प्रदर्शन से फैन्स को खासा निराशा हाथ लगी।

बिना खाता खोले लौटे अभिषेक शर्मा

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभिषेक शर्मा पहले मैच में नहीं खेले थे और प्रियांश आर्या ने प्रभसिरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत की थी और शतक लगाया था, लेकिन उनकी जगह आए अभिषेक का वो अंदाज नहीं दिखा जिसके लिए वो जाने जाते हैं और वो खाता भी नहीं खोल पाए। यही नहीं उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ एक रन के स्कोर पर आउट हो गए।

श्रेयस ने खेली 8 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ओपनिंग के लिए उतरे अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जिससे भारत का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरा। इसके तुरंत बाद प्रभसिमरन सिंह भी केवल 6 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर भी लय में नजर नहीं आए और 13 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। देखते ही देखते भारत के तीन अहम विकेट सिर्फ 17 रन पर गिर गए और टीम शुरुआती दबाव में आ गई।

दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here