31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विचारपुर के खिलाड़ी पहुंचे जर्मनी, सीखेंगे फुटबॉल की नई तकनीकें

‘मिनी ब्राज़ील’ कहलाने वाली टीम को FC Ingolstadt 4 क्लब ने दिया विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का मौका

एनएसटी न्यूज, भोपाल. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का छोटा सा गाँव विचारपुर अब दुनिया के फुटबॉल नक्शे पर चमक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जब यहां की टीम को ‘मिनी ब्राज़ील’ कहा था, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यह खिलाड़ी एक दिन जर्मनी पहुंचेंगे। अब वही सपना सच हो गया है। जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 4 ने विचारपुर के पाँच खिलाड़ियों और एक महिला कोच को 4 से 12 अक्टूबर तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। शनिवार को ये सभी खिलाड़ी जर्मनी पहुंचे, जहां वे विश्वस्तरीय माहौल में खेल की बारीकियाँ सीख रहे हैं।

विश्वस्तरीय क्लब में आधुनिक ट्रेनिंग

खिलाड़ी जर्मन कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के निर्देशन में आधुनिक फुटबॉल तकनीकों, फिटनेस, पासिंग, शूटिंग और टीम रणनीतियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे क्लब की स्किल्स लैब एरीना, स्पोर्ट्स सेंटर और जिम सेशन में हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने पहली बार जर्मनी की अत्याधुनिक ट्रेनिंग प्रणाली को करीब से देखा और नई तकनीकों को समझा। चयनित खिलाड़ियों में कोच लक्ष्मी सहीस, सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र बैगा और मनीष घसिया शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की निर्णय क्षमता, टीमवर्क और मानसिक मजबूती पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बना अवसर

इस उपलब्धि के पीछे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बड़ी भूमिका रही है, जिसने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया से लेकर यात्रा और प्रशिक्षण की तैयारी तक हर स्तर पर सहयोग किया। विभाग ने खिलाड़ियों को सभी संसाधन उपलब्ध कराए ताकि वे बेझिझक अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर न केवल विचारपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रधानमंत्री के उल्लेख के बाद मिली यह पहचान अब जर्मनी के प्रशिक्षण से और मजबूत हो गई है। मध्यप्रदेश के ये युवा खिलाड़ी अब देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की राह पर हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles