25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रियान पराग ने मारी बाजी, बने टॉप स्कोरर; श्रेयस अय्यर दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली: इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन मैचों में 180 रन बनाए, लेकिन रन बनाने के मामले में रियान पराग ने सबको पीछे छोड़ दिया। पराग ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने इंडिया ए की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रियान पराग का जलवा, श्रेयस को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रियान पराग रहे। रियान ने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाया और उन्होंने इस मैच में 62.33 की औसत के साथ 187 रन बनाए। उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के भी लगाए और बेस्ट स्कोर 67 रन रहा।

इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 60.00 की औसत से कुल 180 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा। श्रेयस के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों में 159 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं तिलक वर्मा ने दो मुकाबलों में 97 रन जोड़े, जिससे टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती मिली।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स

रियान पराग- 187 रन
श्रेयस अय्यर- 180 रन
प्रभसिमरन सिंह- 159 रन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles