31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

छेत्री और झींगन की दमदार वापसी, सिंगापुर से भिड़ेगी नई भारतीय टीम

नई दिल्ली: भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने रविवार, 5 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ होने वाले आगामी एशियाई कप क्वालिफायर मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री और स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन की वापसी हुई है। 41 वर्षीय छेत्री, जो इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से लौटे थे, उन्हें अगस्त-सितंबर में हुए सीएएफए नेशंस कप के लिए आराम दिया गया था।

अब वह 9 अक्टूबर को ग्रुप सी के इस अहम मुकाबले के लिए टीम के साथ सिंगापुर रवाना होंगे। गन को 1 सितंबर को ताजिकिस्तान के हिसोर में सीएएफए नेशंस कप में ईरान के खिलाफ भारत के ग्रुप मैच के दौरान चोट लग गई थी। सिंगापुर के खिलाफ होने वाले डबल हेडर की तैयारी के लिए भारतीय टीम 20 सितंबर से बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही हैं, जिसका घरेलू मैच 14 अक्टूबर को गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत की रैंकिंग में गिरावट, अंतिम स्थान पर टीम

भारत फिलहाल दो मैचों में एक अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है, जबकि सिंगापुर चार मैचों में चार अंक हासिल करके ग्रुप में शीर्ष पर है। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम 2027 में होने वाले एएफसी एशियन कप सऊदी अरब के लिए क्वालिफाई करेगी।

एक समय में एक कदम ही आगे बढ़ना होगा

टीम के रवाना होने से पहले मुख्य कोच खालिद जमील ने शेष एशियाई कप क्वालिफायर मुकाबलों को लेकर अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि फिलहाल उनकी टीम का फोकस सिर्फ अगले मैच पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जमील ने कहा, “हम इस समय पूरी तस्वीर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी चार मैच बाकी हैं और सिंगापुर के खिलाफ अगला मुकाबला हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हम बहुत आगे का नहीं सोच सकते। हमें एक समय में एक कदम ही आगे बढ़ना होगा।” उनके इस बयान से साफ है कि टीम फिलहाल वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रही है और हर मैच को अलग रणनीति के साथ खेलने की योजना बना रही है।

ऋतिक तिवारी और मोहम्मद सुहैल घरेलू मैच के लिए रिजर्व

भारतीय टीम सिंगापुर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए 23 खिलाड़ियों के साथ गई है। जमील ने दो खिलाड़ियों – गोलकीपर ऋतिक तिवारी और फॉरवर्ड मोहम्मद सुहैल को घरेलू मैच के लिए रिजर्व रखा है। उन्होंने कहा, “हम 23 खिलाड़ियों के साथ यात्रा कर रहे हैं फिर भी हम बाकियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल, ऋतिक और सुहैल को सिंगापुर के खिलाफ होने वाले दो मैचों के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।”

सिंगापुर के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू।
डिफेंडर: अनवर अली, ह्मिंगथनमाविया राल्टे, मुहम्मद उवैस, प्रमवीर, राहुल भेके, संदेश झिंगन।
मिडफील्डर: ब्रैंडन फर्नांडीस, दानिश फारूक भट, दीपक टांगरी, मैकर्टन लुइस निकसन, महेश सिंह नाओरेम, निखिल प्रभु, सहल अब्दुल समद, उदंता सिंह कुमम।
फॉरवर्ड: फारुख चौधरी, लालियानजुआला चांग्ते, लिस्टन कोलाको, रहीम अली, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles