नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया और पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर समाप्त हुई। यह सीरीज 2-3 भी हो सकती थी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत छीन ली। 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड दूसरी पारी में 367 रन पर आउट हो गई, जबकि एक समय उनका स्कोर 301 रन पर 3 विकेट था। उस समय दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के सात विकेट तेजी से गिर गए, जिसमें ब्रूक (111) और रूट (105) के विकेट भी शामिल थे। सिराज की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को मैच में निर्णायक बढ़त दिलाई।
भारत की इस जीत के नायक थे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने 30.1 ओवर में 104 रन देकर 5 विकेट लिए। हालांकि, यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि लगातार 4 मैच खेलने के बाद सिराज को 5वें टेस्ट में भारतीय टीम ने आराम करने का विकल्प दिया गया था। इस तेज गेंदबाज ने ऐसा करने से मना कर दिया और ओवल में भारत की जीत के नायक बन गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिराज ने कहा कि वह बिल्कुल भी थके नहीं थे और एक टेस्ट खेल जाते।
मोहम्मद सिराज का बयान: क्या कहा सिराज ने?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुभमन (गिल) ने मुझसे पूछा,’कैसी है तेरी बॉडी?’ मैंने कहा,’बिल्कुल फर्स्ट-क्लास।’ उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं खेलूंगा। मैंने हां कहा। उन्होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह की तरह तुम हमारे मुख्य गेंदबाज हो,तुम ही फैसला करो। मैंने कहा कि मैं उपलब्ध हूं और 100 प्रतिशत फिट हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।
मैं एक और टेस्ट में खेलने को तैयार था: सिराज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहां तक मेरे शरीर की थकान की बात है, सच कहूं तो अगर एक और टेस्ट मैच होता तो मैं जरूर खेल लेता। मुझे थकान महसूस नहीं हुई क्योंकि मैं एक खास जोन में था। जब आप उस जोन में होते हैं, तो आपको अपने आसपास की चीजें महसूस नहीं होतीं और आप बस यही सोचते हैं कि आपको वहां कुछ खास करना है। इसी मानसिकता ने मुझे मैच के दौरान पूरी ताकत से खेलने में मदद की।

