नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे, अन्वय द्रविड़ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रतिष्ठित वीनू मांकड ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट देहरादून में 9 से 17 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। 16 वर्षीय अन्वय ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और इस बार भी वह शीर्ष क्रम में अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं।
हाल के वर्षों में अन्वय का प्रदर्शन शानदार रहा है। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में वह लगातार दूसरे सीजन में कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने छह मैचों में 91.80 की प्रभावशाली औसत से 459 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 46 चौके शामिल हैं। अन्वय को इस प्रदर्शन के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने रविवार (5 अक्टूबर) को सलाना पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।
राहुल द्रविड़ की क्रिकेट विरासत जारी! बेटे अनवय द्रविड़ ने 6 मैच में 48 चौके-छक्के के दम ठोके 459 रन, 2 शतक भी लगाएराहुल द्रविड़ की क्रिकेट विरासत जारी! बेटे अनवय द्रविड़ ने 6 मैच में 48 चौके-छक्के के दम ठोके 459 रन, 2 शतक भी लगाएराहुल द्रविड़ की क्रिकेट विरासत जारी! बेटे अनवय द्रविड़ ने 6 मैच में 48 चौके-छक्के के दम ठोके 459 रन, 2 शतक भी लगाए।
अन्वय को कर्नाटक में उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। उन्होंने पहले भी आयु वर्ग की टीमों की कप्तानी की है। उनके बड़े भाई और राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे 19 वर्षीय समित भी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह हाल ही में महाराजा टी20 लीग में खेलते दिखे थे। वह कर्नाटक की सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम
अन्वय द्रविड़ (कप्तान, विकेटकीपर), नितीश आर्य, आदर्श डी उर्स, एस मणिकांत (उपकप्तान), प्रणीत शेट्टी, वासव वेंकटेश, अक्षत प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रतन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजस, अथर्व मालवीय, सनी कांची, रेहान मोहम्मद।


