भोपाल : सेंट थॉमस स्कूल अयोध्या नगर की छात्रा दिव्या अग्रवाल ने ग्वालियर में संपन्न हुई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, एसजीएफआई स्टेट कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब दिव्या का चयन एसजीएफआई की नेशनल प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। दिव्या ने अंदर 17 की 68 किलोग्राम स्पर्धा में भागीदारी की। दिव्या कोच शिवा सोनी से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर प्राचार्य फादर डॉक्टर रेनी ने शुभकामनाएं दी है।

