34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पृथ्वी शॉ फिर विवादों में, आउट होने के बाद गेंदबाज पर बल्ला उठाया

पुणे. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन से पहले खेले जा रहे महाराष्ट्र और मुंबई के बीच अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ फिर विवादों में आ गए। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे इस मुकाबले में आउट होने के बाद शॉ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गेंदबाज मुशीर खान की ओर बल्ला उठाने की कोशिश की, जिससे मैदान पर तनाव की स्थिति बन गई। यह वाकया तब हुआ जब शॉ ने शानदार 181 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

आउट होने के बाद बढ़ा विवाद

महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने अपनी पूर्व टीम मुंबई के खिलाफ 220 गेंदों में 181 रन ठोके, जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके साथी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने भी 186 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की साझेदारी की। विवाद तब हुआ जब शॉ 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद मुशीर ने कथित तौर पर “थैंक यू” कहकर उनका मजाक उड़ाया, जिससे शॉ भड़क गए। गुस्से में उन्होंने मुशीर की ओर बल्ला उठाया और कॉलर पकड़ने की कोशिश की। अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया। बाद में ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त शॉ की सिद्धेश लाड से भी बहस हो गई।

कप्तान ने कहा सब सामान्य, पर विवादों से पुराना नाता

महाराष्ट्र टीम के कप्तान अंकित भवने ने इस घटना को मामूली बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक अभ्यास मैच है, खिलाड़ी पहले भी साथ खेल चुके हैं, मैदान पर ऐसी बातें हो जाती हैं।” अब तक न तो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और न ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MACA) की ओर से किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी मिली है। यह पहला मौका नहीं है जब पृथ्वी शॉ विवादों में आए हों। इससे पहले उनका एक यूट्यूबर के साथ सड़क पर झगड़े का वीडियो भी वायरल हुआ था। टीम इंडिया से बाहर चल रहे शॉ अब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर दोबारा चयन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई टीम नहीं मिली थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles