साउथ अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल की राह हुई कठिन, जानें भारत का समीकरण

0

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार (9 अक्टूबर) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया। मैच के एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पकड़ मजबूत है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने साउथ अफ्रीका के 6 विकेट महज 142 रन पर गिरा दिए थे। उस समय अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 85 गेंदों में 110 रन की जरूरत थी, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों की पकड़ ढीली पड़ गई और साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लर्क क्रीज पर थीं। ट्रायोन 46वें ओवर में 49 रन बनाकर आउट हो गईं। तब साउथ अफ्रीका को 25 गेंद पर 41 रन चाहिए थे। इसके बाद नादिन डी क्लर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 54 गेंद पर 84 रन ठोककर साउथ अफ्रीका 7 गेंद रहते जीत दिला दी। भारतीय टीम की यह महिला वर्ल्ड कप 2025 में पहली हार थी, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।

सेमीफाइनल की ओर भारत की राह हुई मुश्किल

आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन फॉर्मेंट में सभी टीमों को 7-7 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम को अगले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से खेलने हैं। आखिरी लीग मैच उसका थोड़ा आसान होगा। बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। भारतीय टीम फिलहाल 3 मैचों में 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के भी 4-4 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ शीर्ष पर है।

सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत

भारतीय टीम एक मैच हारी है और वह अपने बलबूते सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल में अपने बलबूते जगह बनाने के लिए टीम को अपने बचे हुए चार मैचों में से कम से कम तीन में जीत हासिल करनी होगी। तीन से कम मैच जीतने पर उसे अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

भारत के बचे हुए मैच
मैच तारीख दिन जगह
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 12/10/2025 रविवार विशाखापत्तनम
भारत बनाम इंग्लैंड 19/10/2025 रविवार इंदौर
भारत बनाम न्यूजीलैंड 23/10/2025 गुरुवार नवी मुंबई</td>
भारत बनाम बांग्लादेश 26/10/2025 रविवार नवी मुंबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here