सेंट थामस ने फाइनल में सेंट मान्टफोर्ट स्कूल को 42-14 से हराया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। अयोध्यानगर स्थित सेंट थॉमस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सेंट थॉमस कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान सेंट थॉमस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट मॉन्टफोर्ट स्कूल को 42-14 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, आपदा प्रबंधन, गृह मंत्रालय (मध्यप्रदेश शासन) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि द्वारा सेंट थॉमस स्कूल को विजेता ट्रॉफी और सेंट मॉन्टफोर्ट स्कूल को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। एसपीएस साकेत नगर को तीसरा स्थान मिला, जबकि बाल भारती स्कूल को उभरती हुई टीम के रूप में सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार वैषाली यादव को मिला, वहीं श्रेया बेहरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए तथा निर्णायकों को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल शिक्षक अरविंद गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन दोनों को बढ़ाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here