25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

175 रन की ऐतिहासिक पारी: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा विजय हजारे का 74 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रनों की गजब पारी खेली। यह पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। दुर्भाग्यवश यशस्वी 175 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास मुकाम हासिल किया। यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में विजय हजारे का 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। यह यशस्वी का टेस्ट करियर में सातवां शतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जो उनकी निरंतरता और बेहतरीन फॉर्म का प्रमाण है।

विजय हजारे को पछाड़ यशस्वी ने बनाया नया कीर्तिमान

यशस्वी जायसवाल इंडीज के खिलाफ शानदार बैटिंग कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो दोहरा शतक लगा देंगे, लेकिन दूसरे दिन के खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही वो रन आउट हो गए। पहली पारी में उन्होंने 258 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौकों की मदद से 175 रन की पारी खेली। 175 रन पर रन आउट होने के साथ ही उन्होंने विजय हजारे का 74 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे बड़ी पारी खेलकर रन आउट होने वाले बैटर्स की लिस्ट में अब यशस्वी चौथे नंबर पर आ गए जबकि विजय हजारे अब 5वें नंबर पर चले गए। विजय हजारे साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ 155 के स्कोर पर रन आउट हुए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर संजय मांजरेकर हैं जो साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 218 रन पर रन आउट हुए थे।

भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलकर रन आउट होने वाले बैटर्स

218 रन – संजय मांजरेकर बनाम पाकिस्तान, लाहौर- 1989
217 रन – राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड, द ओवल- 2002
180 रन – राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता- 2001
175 रन – यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली- 2025
155 रन – विजय हजारे बनाम इंग्लैंड, मुंबई- 1951
144 रन -राहुल द्रविड़ बनाम श्रीलंका, कानपुर- 2009

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles