नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। गिल ने इस पारी के जरिए न केवल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ बन गए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक बड़े कीर्तिमान की भी बराबरी कर ली। गिल की यह शतकीय पारी उनके करियर के शानदार फॉर्म और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बन गई है।
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रेडमैन को छोड़ा पीछे
गिल ने दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर इंडीज के खिलाफ पहली पारी में अपना शतक 177 गेंदों पर पूरा किया। गिल ने पहली पारी में 129 रन बनाए और नाबाद रहे। ये उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां साथ ही इंडीज के खिलाफ पहला शतक रहा। अपने इस शतक के दम पर गिल ने ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया। दरअसल गिल ने बतौर कप्तान अपना 5वां टेस्ट शतक लगाया और वो सबसे कम पारियों में कप्तान के तौर पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। गिल ने ये कमाल सिर्फ 12 पारियों में किया जबकि ब्रेडमैन ने ऐसा 13 पारियों में किया था।
बतौर टेस्ट कप्तान सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले बल्लेबाज
12 पारी – शुभमन गिल
13 पारी – डॉन ब्रेडमैन
15 पारी – स्टीव स्मिथ
विराट कोहली के बराबर पहुंचे शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने पहले ही कैलेंडर साल में टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक लगाने का शानदार रिकॉर्ड कायम किया और इस मुकाम पर पहुँचकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली ने यह कीर्तिमान भारतीय कप्तान के तौर पर दो बार हासिल किया था, 2017 और 2018 में। गिल ने यह उपलब्धि अपने कप्तानी के पहले साल में पूरी की, जिससे वह इस मामले में कोहली के साथ बराबरी पर आ गए हैं। इसके साथ ही गिल उन पहले भारतीय कप्तानों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने पहले साल में टेस्ट में 5 शतक लगाए हैं, जो उनके बेहतरीन प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
बतौर टेस्ट कप्तान एक साल में 5 शतक लगाने वाले भारतीय
2017 में विराट कोहली
2018 में विराट कोहली
2025 में शुभमन गिल

