आदर्श जोशी ने लगातार दूसरे साल राज्य कराते चैंपियनशिप में जीते डबल गोल्ड

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल. भोपाल के युवा कराटेका आदर्श जोशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर राजधानी का नाम रोशन किया है। मांडू में आयोजित 16वीं मध्यप्रदेश स्टेट WFSKO ओपन कराते चैंपियनशिप में आदर्श ने अंडर-15 वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने काता और कुमिते दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर लगातार दूसरे वर्ष “डबल गोल्ड” की उपलब्धि दोहराई।

पिछले साल भी चमके थे पचमढ़ी में

इससे पहले आदर्श ने 15वीं राज्य कराते चैंपियनशिप (पचमढ़ी, 2024) में भी डबल गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनके निरंतर प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि वे राज्य के उभरते कराटे खिलाड़ियों में अग्रणी हैं। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि आदर्श की तकनीक और फुर्ती में इस उम्र में जो परिपक्वता दिखती है, वह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का संकेत है।

अब लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप

आदर्श वर्तमान में सेंट थॉमस कराते अकादमी में कोच शिवा सोनी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें लगातार दो वर्षों तक शीर्ष स्थान दिलाया है। अब आदर्श दिसंबर–जनवरी में होने वाली नेशनल कराते चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। कोच शिवा सोनी ने कहा कि आदर्श में तकनीकी कौशल के साथ खेल के प्रति गहरी समझ है, जो उन्हें बड़े मंच पर सफलता दिला सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here