एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल के मंदाकिनी कोलार रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में रविवार को राज्य स्तरीय लागोरी रेफरी और कोचिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला अमेच्योर लागोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन के चीफ रेफरी राजेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने प्रतिभागियों को खेल के नवीनतम नियमों, निर्णय प्रक्रिया और कोचिंग तकनीकों की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य राज्य में लागोरी खेल के मानक प्रशिक्षण और रेफरी प्रणाली को और सुदृढ़ बनाना है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदांचल एकेडमी के संचालक सोनू शर्मा (म.प्र. पुलिस), अभिषेक सिंह (सचिव, टारगेटबॉल संघ मध्यप्रदेश), आशीष विश्वकर्मा (अध्यक्ष, लागोरी संघ मध्यप्रदेश), विशाल (उपाध्यक्ष), आकाश बंशकार (सचिव), शिवम दुबे (कोषाध्यक्ष) और मोनू सिंह (संचालक, शहीदे आजम स्पोर्ट्स फाउंडेशन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यशाला के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खेल के विकास को गति देंगे। राज्य के विभिन्न जिलों से आए निर्णायक और प्रशिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इनमें पवन गंगोलिया, अजय प्रजापति, प्रभाकर तिवारी, कमलेश ठाकुर, पीयूष सोनवाने, तुषार झरिया, कमल टिकैट, पलक राठौर, मयूरी भैसारे, रोहित यादव, तारा कुशवाहा, हर्ष रघुवंशी, सिद्धार्थ और आकाश सोनाने शामिल रहे।


