भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद बदला समीकरण, जानिए टीम इंडिया की नई स्थिति

0

नई दिल्ली: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां लीग मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग और रोमांचक मैच रहा, जिसमें दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार दूसरी शिकस्त रही। इस हार के साथ टीम इंडिया की अंकतालिका में स्थिति पर भी असर पड़ा है और अब उसके लिए सेमीफाइनल की राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 48.5 ओवर में 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया। इस हार के बाद भारत को 2 अंक का नुकसान हुआ और ये भारत की लगातार दूसरी हार भी इस टूर्नामेंट में रही।

टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत की रैंकिंग में नहीं हुआ बदलाव

भारत पर इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 अंक हासिल किए और इस टीम को पूरे 7 अंक हो गए और ये टीम अब अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई जबकि भारत को 2 अंक का नुकसान हुआ साथ ही साथ ये टीम अब अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ही बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पहले नंबर पर आने के बाद इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई जिसके 6 अंक हैं।

भारत के अब तक 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उसने साउथ अफ्रीका पर बढ़त बनाए रखी है। दोनों टीमों के अंक बराबर होने के बावजूद भारत का नेट रन रेट +0.682 है, जो कि ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद मजबूत बना हुआ है। वहीं, साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट -0.888 है, जिससे उसे नुकसान हुआ है। इसी वजह से भारत अंकतालिका में साउथ अफ्रीका से ऊपर तीसरे स्थान पर कायम है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम अब भी बिना किसी जीत के अंकतालिका में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 4 3 0 7 1.353
इंग्लैंड 3 3 0 6 1.864
भारत 4 2 2 4 0.682
साउथ अफ्रीका 3 2 1 4 -0.888
न्यूजीलैंड 3 1 2 2 -0.245
बांग्लादेश 3 1 2 2 -0.357
श्रीलंका 3 0 2 1 -1.526
पाकिस्तान 3 0 3 0 -1.887

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here