अनुष्का दुबे ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। देवास में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भोपाल की खिलाड़ी अनुष्का दुबे ने अंडर-19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन अनुष्का ने अपने कौशल और आत्मविश्वास के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला

अनुष्का की इस जीत से वह अब 69वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जो आगामी दिसंबर में जम्मू में आयोजित होगी। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने विद्यालय, प्रदेश और कोच का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम से अनुष्का के खेलने की पुष्टि हो चुकी है।

कोच और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सुनील सूर्यवंशी को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। कोच ने कहा कि अनुष्का की मेहनत और अनुशासन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here