भारत जीत के करीब, राहुल और सुदर्शन क्रीज पर टिके
नई दिल्ली. दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया जीत से सिर्फ 58 रन दूर है। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 63 रन बना लिए थे। क्रीज पर केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन पर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है, जबकि यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए।

कैम्पबेल और होप ने संभाली वेस्टइंडीज की डूबी नैया
फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर ऑलआउट होकर मुकाबले को पांचवें दिन तक खींचा। टीम की ओर से जॉन कैम्पबेल (115) और शाई होप (103) ने शानदार शतक लगाए और तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। अंतिम क्षणों में जस्टिन ग्रीव्स (50) और जायडन सील्स (32) ने 10वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर भारत को थोड़ी देर और गेंदबाजी में लगाए रखा।
भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज को दो और रवींद्र जडेजा व वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की थी। अब टीम इंडिया को सीरीज़ में 2-0 की क्लीन स्वीप पूरी करने के लिए अंतिम दिन केवल 58 रन की दरकार है।


