वेस्टइंडीज को हराने के बाद भी भारत टॉप-2 में नहीं पहुंचा, देखें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंकतालिका

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 13 अक्टूबर को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इसके बावजूद, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारतीय टीम की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। टीम अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे नंबर पर हैं। भारत को इस जीत से 12 अंक मिले, जिसके बाद उसके 7 मैचों में 4 जीत के साथ कुल 52 अंक हो गए हैं। हालांकि, पॉइंट्स कंसीडरेशन टेबल (पीसीटी) में भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से पीछे है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में जीत से पहले भारत का पीसीटी 55.56 था। अब उसका पीसीटी 61.90 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 100 है। उसने साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया था। श्रीलंका ने 2 मैच में एक जीत दर्ज की है। एक मैच ड्रॉ रहा है। उसका 66.67 पीसीटी है। ऐसे में भारत तीसरे नंबर पर है। उसने इंग्लैंड दौरे पर 2 जीत और 2 हार दर्ज की थी।

वेस्टइंडीज बल्लेबाज़ों का खाता अभी तक नहीं खुला

इंग्लैंड 43.33 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर है। बांग्लादेश 2 मैच में 1 हार और 1 ड्रॉ के कारण 16.67 पीसीटी के साथ पांचवें नंबर पर है। वेस्टइंडीज खाता नहीं खुला है। न्यजीलैंड इस साइकल में कोई टेस्ट मैच नहीं खेली है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर में टेस्ट मैच जारी है। यह दोनों का इस साइकल में पहला मैच है। साउथ अफ्रीका डिफेंडिंग चैंपियन है।

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
पोजिशन टीम मैच जीत हार ड्रॉ बेनतीजा अंक पीसीटी
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 36 100,000
2 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
3 भारत 7 4 2 1 0 62 61.90
4 इंग्लैंड 5 2 2 1 0 26 43.33
5 बांग्लादेश 2 0 1 1 0 4 16.67
6 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
साउथ अफ्रीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here