लाहौर में पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को बड़ा झटका, क्या रुकेगा प्रोटियाज का विराट अभियान?

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट में लगातार 10 जीतों के सिलसिले को तोड़ने से पाकिस्तान अब सिर्फ आठ विकेट दूर है। लाहौर टेस्ट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला है, जो इस मैदान पर अब तक कभी हासिल नहीं हुआ। अगर साउथ अफ्रीका यह मुकाबला जीतता है, तो वह पाकिस्तान में हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाएगा। लेकिन इस मुकाबले का नतीजा चाहे जो भी हो—चाहे पाकिस्तान जीते या साउथ अफ्रीका—भारत के लिए नुकसान तय माना जा रहा है। इस मैच के परिणाम से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में गिरावट आ सकती है, जिससे उसकी फाइनल की राह और कठिन हो जाएगी।

तीसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 51 रन बना लिया। उसे जीत के लिए 226 रन और बनाने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 378 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 269 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने 109 रनों की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 167 रन पर आउट कर दिया।

जीत से कोसों दूर साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

सेनुरन मुथुस्वामी ने लाहौर टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए, जबकि पहली पारी में भी उन्होंने 6 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झकझोरा था। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में 11 विकेट लिए, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद साउथ अफ्रीका अभी भी जीत से काफी दूर नजर आ रहा है। तीसरे दिन जिस तरह से 16 विकेट गिरे, उससे पिच की चुनौती और भी मुश्किल हो गई है। नोमान अली और साजिद खान की फिरकी पर खेलना आसान नहीं होगा। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका यह लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

WTC अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी

साउथ अफ्रीका ने लाहौर टेस्ट की दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम सिर्फ 3 रन बनाकर और वियान मुल्डर बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि रियान रिकल्टन ने 29 और टोनी डी जोर्जी ने 16 रन की पारी खेली। दोनों अहम विकेट पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने चटकाए। मैच फिलहाल संतुलन में नहीं है, क्योंकि पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जा रहा है। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाएगी, जिससे फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति मजबूत हो जाएगी।

भारत को बड़ा नुकसान तय!

डब्ल्यूटीसी 2025-27 में यह पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का पहला मैच है। ऐसे में जीत दर्ज करने वाली टीम के 100 पीसीटी हो जाएंगे। उसे अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बराबर 100 पीसीटी हो जाएंगे। वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के बाद भारत चौथे नंबर पर खिसक जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here