34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मोहम्मद नबी का कहर: 14 गेंदों में 45 रन ठोक मेहदी-हसन को धोया, मिस्बाह का रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने मंगलवार, 14 अक्टूबर को खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 200 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस धमाकेदार जीत में पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने शानदार भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अपनी विस्फोटक पारी में नबी ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अंततः मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

नबी ने इस पारी के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा। वह पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य टीमों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। नबी ने 40 साल 286 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा। मिस्बाह ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 साल 283 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। नबी 48वें ओवर के बाद 25 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने आखिरी 2 ओवरों में 38 और अंतिम 14 गेंद में 45 रन कूट दिए। मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद की खूब पिटाई हुई।

मेहदी हसन मिराज पर मोहम्मद नबी का कहर: तीन छक्के जड़े

अफगानिस्तान की पारी के 48वें ओवर में बांग्लादेश के नाहिद राणा गेंदबाजी करने आए, लेकिन दो गेंद फेंकने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह मेहदी हसन मिराज ने ओवर पूरा किया, लेकिन मोहम्मद नबी ने उन्हें तीन छक्के जड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस ओवर में कुल 25 रन बने, जिससे नबी का स्कोर 31 गेंदों पर 44 रन तक पहुंच गया। बांग्लादेश के कप्तान नाहिद राणा इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए; उन्होंने 9.4 ओवर में 67 रन खर्च किए और सिर्फ 1 विकेट लिया।

नबी ने 35 गेंदों पर पूरा किया अपना 18वां वनडे अर्धशतक

हसन महमूद 50वां ओवर फेंकने के लिए आए और इस ओवर में वह हैट्रिक के करीब थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन अगली पांच गेंदों पर मोहम्मद नबी ने जबरदस्त हमला किया और तीन चौके तथा एक छक्का जड़कर ओवर में कुल 19 रन बनाए। इस धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ नबी ने अपना 18वां वनडे अर्धशतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया। हसन महमूद ने इस मैच में कुल 6 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 57 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles