34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने बीच मैच में बदला प्लेइंग इलेवन, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ीं कंगारुओं की मुश्किलें

नई दिल्ली: क्रिकेट में सब्सटीट्यूट के नए ट्रायल के तहत ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में बुधवार, 15 अक्टूबर को पहली बार बीच मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ। शेफील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथ वेल्स के तेज गेंदबाज सीन एबट चोटिल होने के कारण विक्टोरिया के खिलाफ खेल से बाहर हो गए। मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर पहले दिन अपनी ही गेंदबाजी के दौरान गेंद को रोकने की कोशिश करते समय उनके दाहिने हाथ की वेबिंग फट गई, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा।

चार्ली स्टोबो को नए नियम के तहत लाइक टू लाइक इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर सीन एबट की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। नए नियम का 2025-26 शेफील्ड शील्ड टूर्नाेमेंट के पहले पांच राउंड में इस्तेमाल होगा। बता दें कि यह नियम साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में सबसे पहले इस नियम का इस्तेमाल हुआ। सीन एबट का चोटिल होना भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज और एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है। कंगारुओं के तेज गेंदबाज पैट कमिंस, लांस मॉरिस और झाय रिचर्डसन पहले से ही चोटिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

कप्तान पैट कमिंस के इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में उपलब्ध होने पर संदेह है। ऐसे में एबट को उनके रिप्लेसमेंट को तौर पर देखा जा रहा था। इसके कारण न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मौका दिया गया था। वह भारत के खिलाफ पहले 2 मैचों के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का हिस्सा हैं।

एबट को 12 दिन तक मैदान से दूर रहना पड़ेगा

एबट की दाहिने हाथ की वेबिंग पहले दिन के 43वें ओवर में विक्टोरिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की स्ट्रेट ड्राइव को रोकते समय फट गई। क्रिकेट के इंजरी रिप्लेसमेंट नियम के तहत, एबट को मैच के तीसरे दिन यानी 17 अक्टूबर से कम से कम 12 दिनों तक अनिवार्य रूप से मैदान से बाहर रहना होगा। इसी अवधि के बाद ही उन्हें दोबारा खेलने की अनुमति मिलेगी। यह चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

क्या भारत के खिलाफ पहले टी20 में एबट की वापसी होगी?

अगर एबट का हाथ समय पर ठीक हो जाता है तो वह 29 अक्टूबर को कैनबरा में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। जंक्शन ओवल में पहले दिन पहले सत्र में उन्होंने तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की थी। एबट ने विक्टोरिया के ओपनर बल्लेबाज हैरी डिक्सन को विकेट के पीछे कैच कराया। इसके अलावा, उन्होंने हैंड्सकॉम्ब को कुछ शॉर्ट गेंदें भी फेंकी, जिनमें से एक गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकल गई और दूसरी उनके कंधे और हेलमेट से टकराई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles