25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

एलएनसीटी में शालेय रग्बी प्रतियोगिता संपन्न, रायसेन ने जीते चार खिताब

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल स्थित एलएनसीटी कैंपस के खेल मैदान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में भोपाल, रायसेन, विदिशा और सीहोर जिलों के 400 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डा. अशोक राय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी भोपाल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

रायसेन और सीहोर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में रायसेन ने चार वर्गों में जीत दर्ज की, जबकि सीहोर ने दो वर्गों में खिताब अपने नाम किए। बालिका अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में रायसेन ने जीत हासिल की। बालक अंडर-14 और 17 वर्ग में सीहोर विजेता रहा, जबकि बालक अंडर-19 वर्ग में रायसेन ने सीहोर को हराया। खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा ने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तैयारी के लिए मजबूत मंच प्रदान किया।

सम्मान और राज्य स्तरीय तैयारी
समापन समारोह में डीएस धुर्वे (अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी), डीएसओ भोपाल और एलएनसीटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल कोच और मैनेजरों को स्मृति चिन्ह दिए गए। चयनित खिलाड़ी अब इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन से छात्रों में खेल के प्रति उत्साह और अनुशासन बढ़ाने के साथ-साथ रग्बी खेल को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles