IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? जानिए पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जिसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इस सीरीज में खास बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि दर्शकों को मैच के समय की सही जानकारी हो, ताकि वे कोई भी मुकाबला मिस न कर दें। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इन मैचों का प्रसारण किस समय से होगा, यह जान लेना आपके लिए अहम हो सकता है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच सुबह 9 बजे से होंगे शुरू, समय कर लें नोट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 19 अक्टूबर यानी रविवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा। पहला मैच जैसा कि हमने पहले ही बताया कि ये पर्थ में होगा। दूसरा मैच एडिलेड में और तीसरा सिडनी में होना है। भारतीय समय अनुसार ये मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। सीरीज एक दिवसीय मैचों की है, इ​सलिए कहीं ऐसा ना हो कि आप दोपहर या फिर शाम को इंतजार करते रहे और मैच निकल जाए। सुबह 9 बजे से मैच शुरू हो जाएगा और उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। इसका ख्याल रखिएगा।

विराट और रोहित के लिए निर्णायक साबित हो सकती है ये सीरीज

वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी कोई मैच होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है, लेकिन इस बार रोहित और कोहली के कारण फैंस को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में रोहित और कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसी आधार पर तय होगा कि आने वाले कितने और साल ये दोनों खेल पाते हैं। वैसे तो दोनों की कोशिश होगी कि साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेला जाए, लेकिन उनका फार्म क्या कह रहा है, ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

वनडे में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे शुभमन गिल

इस बार शुभमन गिल पहली बार भारत की वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले वह टी20 और टेस्ट प्रारूप में नेतृत्व कर चुके हैं, लेकिन वनडे में उन्हें पहली बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी में गिल किस तरह तालमेल बैठाते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। भले ही सीरीज में सिर्फ तीन मुकाबले हों, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि सभी मैच बेहद रोमांचक होंगे। इस बीच, मैच का समय जरूर ध्यान रखें, ताकि कोई मुकाबला मिस न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here