भारत-पाकिस्तान महिला वनडे ने तोड़ा दर्शकों का रिकॉर्ड, बना अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया मैच

0

कोलंबो. महिला क्रिकेट के इतिहास में 5 अक्टूबर 2025 को खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान वनडे विश्व कप मैच अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच बन गया है। ICC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मैच ने 28.4 मिलियन दर्शकों की रीच और 1.87 बिलियन मिनट के व्यूअरशिप के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नया रिकॉर्ड बनाया। टीवी पर भी यह टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला लीग मैच साबित हुआ।

विश्व कप के शुरुआती चरण में 166% की बढ़ोतरी

ICC ने बताया कि महिला वनडे विश्व कप के पहले 11 मैचों को कुल 7.2 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो पिछले संस्करण की तुलना में 166% की वृद्धि दर्शाता है। देखने के मिनट (व्यूइंग मिनट) भी 327% बढ़कर 6.3 बिलियन तक पहुंच गए। भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मुकाबलों ने खास दिलचस्पी पैदा की, जिससे दर्शकों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया।

स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर उत्साह

भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों में दर्शकों की भारी भीड़ रही, खासकर भारत के मैचों में स्टैंड पूरी तरह भरे नजर आए। वहीं, जियो हॉटस्टार और ICC द्वारा जारी संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया कि टूर्नामेंट के पहले 13 मैचों ने 60 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई। यह 2022 के मुकाबले पांच गुना वृद्धि है। कुल व्यूइंग टाइम भी 12 गुना बढ़कर 7 बिलियन मिनट हो गया। 12 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान जियो हॉटस्टार पर 4.8 मिलियन लोगों ने एक साथ लाइव देखा, जो महिला क्रिकेट के लिए एक और सर्वकालिक रिकॉर्ड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here