वी.एस.एन. अखिल भारतीय टेलेन्ट सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट ऋगवेद मालसे एवं आन्या राठी ने जीता एकल खिताब

0

इंदौर: मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की गई वी.एस.एन. अखिल भारतीय टेलेन्ट सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग-12 वर्ष आयु से मध्य प्रदेश के ऋगवेद मालसे ने तथा बालिका वर्ग-12 वर्ष आयु से मध्य प्रदेश की ही आन्या राठी ने एकल खिताबी जीत दर्ज की। स्पर्धा का समापन सिद्धार्थ सिंह गिरनार, निदेशक, एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल, निलेश लिमाये, मार्केटिंग हेड, वी.एस.एन. इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन, अर्जुन धूपर, ट्रस्टी, इंदौर टेनिस क्लब के आतिथ्य में किया गया। समापन समारोह का संचालन इरफान अहमद द्वारा किया गया।

शेष परिणाम इस प्रकार रहेः-

बालक बर्ग-12 वर्ष आयु (एकल फाइनल)
ऋगवेद मालसे (म.प्र.) विवि नैतिक जैन (म.प्र.) 6-4, 6-4

बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु (एकल फाइनल)
आन्या राठी (म.प्र.) विवि ऐशवी जैन (म.प्र.) 6-2, 6-3

बालक बर्ग-12 वर्ष आयु (युगल फाइनल)
रूधव पाटीदार-आरव शिंदे विवि नैतिक जैन-ऋगवेद मालसे 6-4, 6-4

बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु (युगल फाइनल)
आन्या राठी- अगन्या भदौरिया विवि दीविना धूपर-ऐशवी जैन 6-2, 1-6, 11-9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here