IND vs AUS: एडिलेड में 18 साल से अजेय, शुभमन गिल की टीम को सिर्फ एक बार मिली हार

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। एडिलेड में भारत का रिकॉर्ड उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रहा है, क्योंकि भारतीय टीम पिछले 18 साल से यहां कोई मैच नहीं हारी है। गिल की टीम के केवल एक खिलाड़ी को ही इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम जब आखिरी बार इस मैदान पर हारी थी तब विराट कोहली ने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया था। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नए थे। 2008 में ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई कॉमनवेल्थ त्रिकोणीय सीरीज में भारत यहां आखिरी बार हारा था। ऑस्ट्रेलिया से उसे हार मिली थी। श्रीलंका को उसने हराया था।

एक मैच रहा बराबरी पर खत्म

कॉमनवेल्थ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय टीम एडिलेड ओवल में 5 वनडे खेली है। उसने 4 में जीत दर्ज की है। एक मैच टाई रहा। यह मैच 2012 में कॉमनवेल्थ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ था। इसके अलावा भारत ने 2015 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 76 रन से हराया था। 2019 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था।

एडिलेड में भारत के वनडे मुकाबलों की लिस्ट
मैच परिणाम अंतर खिलाफ दिन
भारत जीत 6 रन न्यूजीलैंड 23 दिसंबर 1980
भारत जीत 5 विकेट न्यूजीलैंड 25 जनवरी 1986
भारत हार 36 रन ऑस्ट्रेलिया 26 जनवरी 1986
भारत जीत 10 रन वेस्टइंडीज 14 दिसंबर 1991
भारत हार 6 विकेट ऑस्ट्रेलिया 15 दिसंबर 1991
भारत हार 6 विकेट दक्षिण अफ्रीका 15 मार्च 1992
भारत जीत 48 रन पाकिस्तान 25 जनवरी 2000
भारत हार 152 रन ऑस्ट्रेलिया 26 जनवरी 2000
भारत जीत 3 रन ज़िम्बाब्वे 24 जनवरी 2004
भारत हार 50 रन ऑस्ट्रेलिया 17 फ़रवरी 2008
भारत जीत 2 विकेट श्रीलंका 19 फ़रवरी 2008
भारत जीत 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया 12 फ़रवरी 2012
भारत टाई श्रीलंका में 14 फ़रवरी 2012
भारत जीत 76 रन पाकिस्तान 15 फरवरी 2015
भारत जीत 6 विकेट ऑस्ट्रेलिया 15 जनवरी 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here