IND vs AUS : भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया 265 रनों का लक्ष्य

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (23 अक्टूबर) एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 71-2 है. मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 264 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 17 रनों के स्कोर पर ही उसे पहला झटका लग गया. कप्तान शुभमन 9 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का शिकार बने. फिर बार्टलेट ने उसी ओवर में विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया. कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए. यहां से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला.

रोहित शर्मा ने 74 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी. ये 2015 के बाद वनडे इंटरनेशनल में उनका ये सबसे धीमा अर्धशतक रहा. साथ ही रोहित के ओडीआई करियर की ये 59वीं फिफ्टी रही. उधर श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा, जिन्होंने रोहित को जोश हेजलवुड के हाथों पवेलियन भेजा. रोहित ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 97 बॉल पर 73 रन बनाए. रोहित के आउट होने के कुछ देर बाद श्रेयस भी पवेलियन चल दिए. श्रेयस ने सात चौके की मदद से 77 गेंदों पर 61 रनों का योगदान दिया.

यहां से भारत ने नियमित अंतराल में विकेट खोए. केएल राहुल (11 रन), वॉशिंगटन सुंदर (12 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (8 रन) कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं अक्षर पटेल ने 44 रन बनाकर इसी बीच भारत को 200 रनों के पार पहुंचाने में मदद की. हर्षित राणा (24*) और अर्शदीप सिंह (13) ने डेथ ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की, जिसने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने चार विकेट झटके.

भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (264/9, 50 ओवर्स)

बल्लेबाज विकेट पतन रन
रोहित शर्मा कैच जोश हेजलवुड, बोल्ड मिचेल स्टार्क 73
शुभमन गिल कैच मिचेल मार्श, बोल्ड जेवियर बार्टलेट 9
विराट कोहली LBW  जेवियर बार्टलेट 0
श्रेयस अय्यर बोल्ड एडम जाम्पा 61
अक्षर पटेल कैच मिचेल स्टार्क, बोल्ड एडम जाम्पा 44
केएल राहुल बोल्ड एडम जाम्पा 11
वॉशिंगटन सुंदर कैच जोश हेजलवुड, बोल्ड जेवियर बार्टलेट 12
नीतीश कुमार रेड्डी स्टम्प एलेक्स कैरी, बोल्ड एडम जाम्पा 8
हर्षित राणा नाबाद 24*
अर्शदीप सिंह बोल्ड मिचेल स्टार्क 13
मोहम्मद सिराज नाबाद 0*

विकेट पतन: 17-1 (शुभमन गिल, 6.1 ओवर), 17-2 (विराट कोहली, 6.5 ओवर), 135-3 (रोहित शर्मा, 29.3 ओवर), 160-4 (श्रेयस अय्यर, 32.4 ओवर), 174-5 (केएल राहुल, 36.2 ओवर), 213-6 (वॉशिंगटन सुंदर, 41.5 ओवर), 223-7 (अक्षर पटेल, 44.1 ओवर),  226-8 (नीतीश रेड्डी, 44.6 ओवर), 263-9 (अर्शदीप सिंह, 49.5 ओवर)

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए. जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नमैन इस मैच का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह क्रमश: एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा की एकादश में एंट्री हुई.

एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सिर्फ दो मैच जीते, वहीं कंगारू टीम को 4 मुकाबलों में जीत मिली है.वैसे भारतीय टीम ने एडिलेड ओवल में कुल 15 ओडीआई मैच खेले हैं, जिसमें उसने 9 में जीता हासिल की. 5 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. जबकि एक मुकाबला टाई पर छूटे.

देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 153 ओडीआई मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने 85 मैचों में जीत हासिल की. जबकि टीम इंडिया ने 58 मुकाबलों में जीत हासिल की. इसके अलावा 10 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका.

भारत-ऑस्ट्रेलिया (H2H)
कुल वनडे मैच: 153
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 85
भारत ने जीते: 58
बेनतीजा: 10

भारत-ऑस्ट्रेलिया (H2H)
कुल वनडे मैच: 6
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 2
भारत ने जीते: 4

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड और एडम जाम्पा.

एडिलेड वनडे में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here