दूसरे मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में नई स्थिति, भारत और श्रीलंका को फायदा

0

नई दिल्ली: गुरुवार (23 अक्टूबर) को रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। शान मसूद की अगुवाई वाली टीम घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ, और टीम दूसरे नंबर से गिरकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई। दूसरी ओर, पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद प्रोटियाज टीम ने शानदार वापसी की। पाकिस्तान की इस हार से भारत और श्रीलंका को फायदा हुआ।

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार वापसी की। नंबर 11 के बल्लेबाज कैगिसो रबाडा की शानदार 71 और स्पिनर सेनुरन मुथुसामी के नाबाद 89 रनों की पारी की मदद से प्रोटियाज ने 71 रन की बढ़त बना ली। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 138 रन पर आउट हो गई। । 68 रन के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 12.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका का डब्ल्यूटीसी 2025-27 में खाता खुल गया। वह चौथे नंबर पर पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

साउथ अफ्रीका से दूसरे टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पांचवें नंबर पर खिसक गया। इस बीच चौथे नंबर पर मौजूद भारत के पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) ने उन्हें श्रीलंका के पीछे से तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 24 पॉइंट्स हासिल करने के बाद भारत तीसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के 66.67 PCT के करीब पहुँच गया है। ऑस्ट्रेलिया 100.00 PCT के साथ टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है, उसने अब तक खेले गए तीनों टेस्ट मैच जीत लिए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतकर श्रीलंका तीसरे नंबर पर है।

न्यूजीलैंड ने अबतक नहीं खेला टेस्ट

भारत ने अब तक इस साइकिल में खेले गए सात टेस्ट में से चार जीते हैं। इंग्लैंड (43.33) पांच टेस्ट में दो जीत, दो ड्रॉ और दो हार के साथ छठे नंबर पर है। बांग्लादेश (16.67) दो टेस्ट में एक ड्रॉ और एक हार के साथ है सातवें नंबर पर है। वेस्टइंडीज (0) ने इस साइकिल में अब तक खेले गए सभी पांच टेस्ट हारे हैं। न्यूजीलैंड ने अभी तक अपने नए डब्ल्यूटीसी साइकल में कोई टेस्ट नहीं खेला है।

डब्ल्यूटीसी रैंकिंग
रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक कटे पीसीटी
1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 0 36 0 100
2 श्रीलंका 2 1 0 0 1 16 0 66.67
3 भारत 7 4 2 0 1 52 0 61.9
4 साउ अफ्रीका 2 1 1 0 0 12 0 50
5 पाकिस्तान 2 1 1 0 0 12 0 50
6 इंगलैंड 5 2 2 0 1 26 0 43.33
7 बांग्लादेश 2 0 1 0 1 4 0 16.67
8 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0 0
9 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here