Ranji Trophy: वैभव-सूर्यवंशी और अर्नव किशोर ओपनर, आयुष तीसरे नंबर पर: बिहार की प्लेइंग इलेवन अपडेट

0

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025 में बिहार की टीम को प्लेट ग्रुप में शामिल किया गया है और इस सीजन में टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। बिहार ने अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश को पारी और 165 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अब टीम का दूसरा मुकाबला मणिपुर के खिलाफ होगा, जो शनिवार, 25 अक्टूबर से शुरू होगा।

बिहार की टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी और वो मणिपुर के खिलाफ अपने इस लय को बनाए रखना चाहेगी। बिहार की टीम जिस तरह की दिख रही है उससे तो यह लगता है कि वो मणिपुर को हराने में सफल हो जाएगी, लेकिन इस टीम की समस्या टीम के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी का नहीं चलना है।

बैटिंग में वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा मौका

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वो पहली पारी में नहीं चल पाए थे। हालांकि उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 5 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके के साथ 14 रन की पारी जरूर खेली थी, लेकिन उन्हें अगले मैच में बड़े स्कोर के लिए धैर्य से खेलने की जरूरत होगी। वैभव के पास मणिपुर के खिलाफ बड़ा स्कोर करने का अच्छा मौका होगा।

बिहार के लिए इस मैच में पारी की शुरुआत वैभव के साथ अर्नव किशोर कर सकते हैं जिन्होंने पिछले में अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि तीसरे नंबर पर आयुष लोहारुका होंगे जिन्होंने 226 रन की तगड़ी पारी खेली थी। कप्तान शकिबुल गनी चौथे क्रम पर होंगे जबकि पांचवें स्थान पर विकेटकीपर विपिन सौरव होंगे। इन दोनों ने भी पिछले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

बिहार की संभावित प्लेइंग इलेवन में छठे नंबर पर आर प्रताप सिंह खेल सकते हैं, जबकि सातवें नंबर पर सचिन रहेंगे, जिन्होंने पिछले मैच में 75 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी की जिम्मेदारी हिमांशु सिंह, नवाज खान, शाकिब हुसैन और अमोद यादव के कंधों पर होगी।

मणिपुर के खिलाफ बिहार की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अर्नव किशोर, आयुष लोहरुका, शकिबुल गनी (कप्तान), विपिन सौरव, आर प्रताप सिंह, सचिन कुमार, हिमांशु सिंह, अमोद यादव, नवाज खान, शाकिब हुसैन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here