33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

ट्रेविस हेड ने तोड़ा रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ से आगे निकलकर बनाया कीर्तिमान

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम वनडे में सिडनी के मैदान पर कदम रखते ही हेड ने पहले ही गेंद का सही अंदाजा लगाया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने 25 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। लेकिन पारी में 22 रन पूरे होते ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अब हेड सबसे तेज तीन हजार वनडे रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन चुके हैं।

ट्रेविस हेड ने अपने 79वें वनडे मैच की 76वीं पारी में 3000 रन पूरे किए। वह अब सबसे तेज इस मुकाम को हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है। वहीं इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर और माइकल बेवन जैसे दिग्गजों से भी वह आगे हैं। जबकि गेंदों के मामले में वह दुनियाभर के चौथे सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन (ऑस्ट्रेलिया के लिए)

ट्रेविस हेड- 76 पारी
स्टीव स्मिथ- 79 पारी
माइकल बेवन- 80 पारी
जॉर्ज बेली- 80 पारी
डेविड वॉर्नर- 81 पारी

वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन (गेंद के हिसाब से)

2440- ग्लेन मैक्सवेल
2533- जोस बटलर
2820- जेसन रॉय
2839- ट्रेविस हेड
2842- जॉनी बेयरस्टो

ट्रेविस हेड का करियर रिकॉर्ड और उपलब्धियां

अगर ट्रेविस हेड के पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 60 टेस्ट, 79 वनडे और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलें हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3963 रन दर्ज हैं, जिनमें 9 शतक शामिल हैं, और उन्होंने इस फॉर्मेट में 16 विकेट भी लिए हैं। वनडे में उन्होंने अब तक 3007 रन बनाए हैं, साथ ही 7 शतक और 28 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में हेड ने 1163 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles