IND vs AUS: श्रेयस अय्यर चोट के कारण बीच मैदान से बाहर, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का एक शानदार कैच पकड़ने के लिए पीछे दौड़ लगाई। हालांकि, इसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए और तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह फील्ड में सब्स्टीट्यूट के रूप में ध्रुव जुरेल को भेजा गया। इस चोट के बाद टीम इंडिया और भारतीय फैंस की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

श्रेयस अय्यर के मैदान से बाहर जाने के बाद टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह बल्लेबाजी के लिए वापस लौट पाएंगे। मैदान पर मौजूद फिजियो उन्हें सहारा देकर बाहर ले गए। उनकी चोट हाथ, कंधे या पसलियों में है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, कैच लेने के बाद उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोट पसलियों में हो सकती है।

इस कैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने हर्षित राणा की गेंद पर पीछे भागते हुए एलेक्स कैरी का एक जबरदस्त कैच पकड़ा। लेकिन यह कैच उनके लिए भारी पड़ गया। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए और फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। अय्यर ने पीछे भागते हुए तेज और लंबी दौड़ लगाई और छलांग लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा, जिससे संकेत मिला कि उनकी पसलियों में चोट लगी हो सकती है।

बतौर उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह पहली सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले शुभमन गिल को कप्तान और अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। अय्यर पहले आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने केकेआर को चैंपियन और पंजाब किंग्स को रनर-अप बनाया था। इसके अलावा, उन्होंने इंडिया ए टीम की भी कप्तानी की है। इस मैच में वह भारतीय जर्सी में कप्तानी करते हुए मैदान पर थे। चोटिल होने के समय भी वह कप्तानी ही संभाल रहे थे, क्योंकि शुभमन गिल उस समय फील्ड से बाहर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here