IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया शानदार रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर से रह गए पीछे

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी के बाद से बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। एडिलेड वनडे में उन्होंने 73 रन की पारी खेली थी और सिडनी में तीसरे वनडे में भी वह शानदार फॉर्म में नजर आए। इसी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2500 वनडे रन पूरे कर लिए। इस मामले में वह विराट कोहली से आगे हैं और अब केवल सचिन तेंदुलकर ही उनके आगे हैं। इस मैच में रोहित के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड भी है।

रोहित शर्मा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान सिडनी वनडे में अपने 100 कैच भी बतौर फील्डर पूरे कर लिए थे। अब उन्होंने बल्लेबाजी में उतरते ही यह कमाल कर दिया। उन्होंने अपने वनडे करियर का 60वां और इस सीरीज का दूसरा पचासा जड़ा। लगातार यह उनके दो पचासे उनके भविष्य के लिए काफी अहम हैं। वह इस पारी में अगर कुल 5 या 6 छक्के लगा देते हैं तो वह शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। उनके नाम सिडनी वनडे से पहले 346 वनडे सिक्स दर्ज हैं। जबकि शाहिद अफरीदी ने 351 छक्के वनडे क्रिकेट में लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 3077
रोहित शर्मा- 2520*
विराट कोहली- 2456
डेसमंड हेन्स- 2262
विवियन रिचर्ड्स- 2187

अगर रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसी साल इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट लिया और अब केवल वनडे मैच खेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को विजेता बनाने के बाद उनकी वापसी हुई है, लेकिन इस सीरीज से पहले उनकी कप्तानी उनसे छीनकर शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा का करियर कितने समय तक चलता है। फैंस को उम्मीद है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here