नई दिल्ली में 3 नवंबर से 9वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 चैम्पियनशिप, एमपी की टीम घोषित

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: नई दिल्ली में 3 नवंबर से 9 नवंबर तक 9वीं राष्ट्रीय बधिर टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में देशभर की बधिर टीमें भाग लेंगी। मध्य प्रदेश बधिर क्रिकेट समिति ने राज्य की टीम का ऐलान कर दिया है। समिति के अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि मूक-बधिर बच्चों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। एमपी टीम में कप्तान के रूप में अब्दुल समद और उपकप्तान के रूप में खेमकरण बरमैया शामिल हैं। टीम में कुल 14 खिलाड़ी हैं, जिनमें वैभव परांजपे, सचिन पटले, पुष्पक शर्मा, सुरेश जमरे, अमन चौकसे, सौरभ चतुर्वेदी, हर्षित द्विवेदी, लक्की राठौड़, सचिन दांगी, पंकज सैनी, अभिषेक हयारण और दीपु श्रीवास्तव शामिल हैं। टीम के मैनेजर गजेंद्र मिश्रा और कोच वैभव रहातेकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here