23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

गुकेश और दिव्या ने यूरोपियन क्लब कप में डबल गोल्ड जीता, सुपरचेस टीम ने टाइटल अपने नाम किया

रोडेस। ग्रीस के रोडेस में खेले गए यूरोपियन क्लब कप शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और दिव्या देशमुख ने डबल गोल्ड मेडल अपने नाम किए। गुकेश ने सुपरचेस की ओर से खेलते हुए इंडिविजुअल गोल्ड जीता, जबकि दिव्या देशमुख ने सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो की ओर से खेलते हुए महिला कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया।

इसके अलावा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, अभिमन्यु और पौराणिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम इवेंट में सुपरचेस ने 7 राउंड में से 14 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अल्कलॉइड की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि पिछले साल की विजेता नोवी बोर तीसरे नंबर पर रही। महिला टीम इवेंट में सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो ने 13 अंक के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल की, जबकि सिरमिमियम सरेउस्का मित्रोविका की टीम दूसरे स्थान पर रही।

इस टूर्नामेंट में यूरोप की प्रमुख क्लब टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और यह सालाना आयोजन दुनिया के बेस्ट शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रतिष्ठित माना जाता है। फाइनल राउंड में भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और रणनीति ने शानदार नतीजे दिलाए। सुपरचेस टीम की जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles