साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए की संभावित टीम घोषित — पंत की कप्तानी में पडिक्कल-जगदीशन ओपनर

0

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की अगुआई में इंडिया ए टीम साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर, गुरुवार से बेंगलुरू में होगी। यह सीरीज पंत के लिए खास होगी, क्योंकि वह लंबे समय बाद चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। टीम और फैंस दोनों को उनकी फिटनेस और प्रदर्शन से बड़ी उम्मीदें होंगी।

पंत के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ उतरेगी इंडिया ए टीम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पंत की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी और भारत को एक शानदार प्लेइंग इलेवन के साथ जीत हासिल करने के लिए मैदान पर उतरना होगा। इस मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत देवदत्त पडीक्कल के साथ एन जगदीशन कर सकते हैं। एन जगदीशन विकेटकीपर होने के साथ-साथ बेहतरीन ओपनर भी हैं जो पिछले दिनों काफी अच्छी फॉर्म में नजर आए थे।

इस टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन को इंडिया ए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, और वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। चौथे नंबर पर रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है, जो हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। पांचवें स्थान पर कप्तान ऋषभ पंत उतर सकते हैं, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। ऑलराउंडर के तौर पर हर्ष दुबे, तनुष कोटियान और मानव सुथार टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई अंशुल कंबोज और यश ठाकुर करेंगे। स्पिन ऑलराउंडर आयुष बदोनी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है।

पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडीक्कल, एन जगदीशन, साई सुदर्शन रजत पाटीदार, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बरार, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here