34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आरएनटीयू की महिला मलखंभ टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) के खिलाड़ियों ने तमिलनाडु के अरिवानूर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय की महिला मलखंभ टीम ने टीम चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल और ट्रॉफी जीतकर गौरव बढ़ाया। पुरुष वर्ग में पंकज गर्गमा (बी.पी.एड) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि महिला वर्ग में जेसिका प्रजापति (डिप्लोमा इन योगा) ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता विनायका रिसर्च मिशन फाउंडेशन (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), अरिवानूर, तमिलनाडु में 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। टीम की इस उपलब्धि में टीम मैनेजर सतीश अहिरवार, पुरुष टीम के कोच आयुष बम्बोरिया और महिला टीम की कोच नेहा सिसोदिया का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इस सफलता पर कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी, और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles