भोपाल के शिव, आरव, संस्कार, दृष्टि और पारमी का राष्ट्रीय एसजीएफआई टेबल टेनिस टीम में चयन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। अंतर संभागीय एसजीएफआई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह बनाई है। प्रतियोगिता में शिव ठाकुर ने अंडर-14 ब्वॉयज, आरव ने अंडर-17 ब्वॉयज, संस्कार ने अंडर-19 ब्वॉयज, दृष्टि ने अंडर-14 गर्ल्स और पारमी ने अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की राष्ट्रीय एसजीएफआई टेबल टेनिस टीम में हुआ है। वे अगले महीने आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एसजीएफआई टेबल टेनिस स्पर्धाओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भोपाल जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव एस. साबिर अली और अन्य खेल संगठनों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here