28.8 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रोहन बोपन्ना के 20 साल के शानदार करियर का अंत, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बने थे सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन

नई दिल्ली. भारत के अनुभवी टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया है। बोपन्ना ने यह फैसला पेरिस ओलिंपिक से बाहर होने के बाद लिया। वे इससे पहले एमेच्योर टेनिस से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके थे। 45 साल के बोपन्ना ने 20 साल के लंबे करियर में देश का नाम कई बार रोशन किया। 2003 में प्रोफेशनल टेनिस शुरू करने वाले बोपन्ना ने दुनियाभर में अपनी पहचान मजबूत बनाई। बोपन्ना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह अलविदा नहीं, बल्कि धन्यवाद है। उन्होंने लिखा कि टेनिस ने उन्हें जीवन का अर्थ दिया और दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक पहुंचाया। बोपन्ना ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा।

बोपन्ना इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच चुके थे। वे ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। 43 साल 9 महीने की उम्र में उन्होंने मैथ्यू एब्डेन के साथ डबल्स टाइटल जीता था। यही नहीं, जनवरी 2024 में वे ATP रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 डबल्स खिलाड़ी बने, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।उन्होंने कहा कि भले ही प्रतिस्पर्धा से दूरी बना रहे हैं, लेकिन टेनिस से उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा। अब वे युवा खिलाड़ियों के लिए काम करना चाहते हैं, खासकर छोटे शहरों से आने वाले उन सपने देखने वालों के लिए जो टेनिस में करियर बनाना चाहते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles