शेफाली वर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, मगर पारी रही छोटी — देखें फाइनल की हाइएस्ट स्कोरर लिस्ट

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गईं, लेकिन अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर उन्होंने इतिहास रच दिया। शेफाली वर्मा अब महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी यह पारी टीम इंडिया की ओर से सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक मानी जा रही है।

शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में ठोका अर्धशतक, फाइनल में रचा नया कीर्तिमान

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 5 चौके लगाए। वहीं उन्होंने इस मैच में 78 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेली और फिर आउट हो गईं। शेफाली अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन ये उनके वनडे क्रिकेट करियर की सबसे बडी पारी साबित हुई।

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

शेफाली वर्मा ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 87 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उनकी यह पारी महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूनम राउत के नाम था, जिन्होंने साल 2017 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन बनाए थे। शेफाली ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया और इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, तीसरे स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 2017 के फाइनल में 51 रनों की पारी खेली थी।

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वालीं बैटर्स

शेफाली वर्मा- 87 रन

पूनम राउत- 86 रन

हरमनप्रीत कौर- 51 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here