रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला फेंसिंग टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, पंजाब पहुंची

0

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला फेंसिंग टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, पंजाब पहुंची। यह प्रतियोगिता 2 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय की टीम तीन श्रेणियों फॉइल, ईपी और साब्रे में प्रतिभागिता करेगी।

फॉइल इवेंट में (महिला/पुरुष) पलक रानवे, बीपीईएस, अरविंद सावनेर, बीपीईएस, ईपी इवेंट में पुरुष‌ वर्ग में आर्यन सेन, बीई सीएसई, मोहित श्रीवास, एमपीईएस, प्रिंस, बीपीईएस, महिला वर्ग में अंजु राजा, बीपीईएस, ओशिनी कोंथूजम, बीपीईएस, रक्षा राजा परमार, बीपीईएस वहीं साब्रे इवेंट में (पुरुष/महिला वर्ग में) करण साहू, बीपीईएस और मानव घावरी, बीपीईएस शामिल हैं। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से बतौर मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम खिताबी मुकाबले में दावेदारी पेश कर रही है।

खिलाड़ियों को प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here