भव्य प्रताप को गोल्ड, वार्धी दुबे को सिल्वर; दोनों खेले इंडिया यूथ गेम्स के लिए क्वालीफाई

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ईटानगर में खेली जा रही 69th U-17 स्कूल नेशनल बॉक्सिंग गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आयोजित की गई। 70–75 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य प्रताप ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

फाइनल bout में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को स्पष्ट बढ़त से हराते हुए पहला स्थान हासिल किया। 63–66 किलोग्राम वर्ग में वार्धी दुबे ने उत्कृष्ट खेल दिखाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कठिन मुकाबलों से गुजरते हुए उन्होंने फाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा साबित की। दोनों ही खिलाड़ी अब Khelo India Youth Games के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। यह उपलब्धि उनके करियर के लिए बड़ा कदम है और राज्य के लिए गर्व का क्षण भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here