ICC ने चुनी महिला वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट — हरमनप्रीत और हीली बाहर, एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली जगह

0

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (4 नवंबर) को महिला वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा की। चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत की खिताब विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली दोनों को इसमें जगह नहीं मिली। टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी गई है। चुनी गई टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि विकेटकीपर के रूप में पाकिस्तान की सिदरा नवाज को चुना गया है। विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष को हालांकि चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।

भारत की ओपनर स्मृति मंधाना को जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के साथ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। स्मृति मंधाना और लॉरा वोल्वार्ड्ट टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ओपनर बल्लेबाज चुना गया है। जेमिमा रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर चुना गया है। वोल्वार्ड्ट ने 71.37 के शानदार औसत से 571 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार दो शतक भी जड़े। वहीं, स्मृति ने विश्व कप में 54.25 के औसत से 434 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर और एलिसा हीली का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

दीप्ति शर्मा का टीम में चयन पूरी तरह deserved था, क्योंकि इस भारतीय ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए, जिससे वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। वहीं, भारत को खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बल्ले से 260 रन बनाए, लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें जगह नहीं दी। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने मात्र पांच पारियों में 299 रन ठोके, फिर भी उन्हें भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया।

इस पैनल ने चुनी महिला वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट

टीम का चयन कमेंटेटर इयान बिशप, मेल जोन्स और ईसा गुहा, साथ ही आईसीसी के महाप्रबंधक (इवेंट्स और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) गौरव सक्सेना और पत्रकार प्रतिनिधि एस्टेले वासुदेवन के पैनल ने किया। चुनी गई टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इन तीनों देशों से तीन-तीन खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के साथ साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजाने काप और नादिन डी क्लार्क को भी अंतिम एकादश में जगह दी गई है।

आईसीसी टीम से ऋचा घोष को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर पाकिस्तान की सिदरा नवाज को चुना गया, जिन्होंने भारत की ऋचा घोष को पीछे छोड़ दिया। सिदरा ने टूर्नामेंट के दौरान विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कैच और चार स्टंपिंग कीं, हालांकि पाकिस्तान टीम महिला वर्ल्ड कप में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम

स्मृति मंधाना (भारत), लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (भारत), मारिजान कैप (साउथ अफ्रीका), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), दीप्ति शर्मा (भारत), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), नादिन डी क्लार्क (साउथ अफ्रीका), सिदरा नवाज (पाकिस्तान) (विकेटकीपर), अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)।

12वीं खिलाड़ी: सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here