25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

रविचंद्रन अश्विन का सपना अधूरा, BBL समेत एक और टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली : भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को करियर का बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते वह न केवल बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 से बाहर हो गए हैं, बल्कि नवंबर में होने वाले 5-ओवर के टूर्नामेंट “हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज” में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस तरह अश्विन इतिहास रचने से चूक गए — वे भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद BBL में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते थे, लेकिन चोट ने उनका सपना तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके घुटने में चोट लग गई है, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अश्विन सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन अब उन्हें टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। उन्होंने पोस्ट में टीम को आने वाले सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं और जल्द वापसी का भरोसा जताया।

जानिए, अश्विन ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने अपने बयान में लिखा, “प्रिय थंडर नेशन, यह संदेश मैं खुद साझा करना चाहता था। आगामी सीजन की तैयारी के दौरान चेन्नई में ट्रेनिंग करते समय मेरे घुटने में चोट लग गई। मेरा ऑपरेशन हो चुका है, और इसका मतलब है कि मैं बीबीएल 15 में नहीं खेल पाऊंगा। यह बताना मेरे लिए बेहद कठिन है, क्योंकि मैं इस टीम का हिस्सा बनने और आप सभी के सामने खेलने को लेकर बहुत उत्साहित था। अब मेरा पूरा ध्यान रिहैब, रिकवरी और मजबूत वापसी पर रहेगा।”

अश्विन बोले – हर मैच देखूंगा और टीम को सपोर्ट करूंगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने आगे कहा, “क्लब के साथ मेरी पहली बातचीत से ही मुझे ट्रेंट, स्टाफ, खिलाड़ियों और आप सभी का बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। कई लोगों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया, जिसके लिए मैं आभारी हूं। गेंद फेंके जाने से पहले ही आपने मुझे घर जैसा महसूस कराया, इसके लिए धन्यवाद। मैं हर मैच देखूंगा और हमारी महिला और पुरुष दोनों टीमों का उत्साहवर्धन करूंगा। अगर रिहैब और यात्रा की स्थिति अनुकूल रही और डॉक्टरों की मंजूरी मिली, तो मैं सीजन के अंत में आकर आप सबसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की कोशिश करूंगा। यह कोई वादा नहीं, बल्कि मेरा इरादा है। कृपया ENGIE स्टेडियम में भीड़ बनाए रखें और टीम को समर्थन देते रहें — आपका प्यार और समर्थन हमारी सोच से कहीं ज्यादा मायने रखता है। दोनों थंडर टीमों को शानदार सीजन के लिए शुभकामनाएं।”

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से भी बाहर हुए अश्विन

अश्विन चोटिल होने के कारण हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2025 से बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। अश्विन की जगह अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने वाले थे, लेकिन घुटने की चोट ने उनके इस सपने को अधूरा छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, “इस साल चोट के कारण हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में हिस्सा न ले पाना मेरे लिए बहुत दुखद है। मैं इस टूर्नामेंट के अनोखे फॉर्मेट और ऊर्जा को महसूस करने के लिए बेहद उत्साहित था। लेकिन फिलहाल मेरी प्राथमिकता रिकवरी और फिटनेस पर लौटना है। मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं — मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles